शाजापुर के मक्सी के पास इस तरह हुआ ट्रेन हादसा
शाजापुर के मक्सी में शनिवार को ट्रेन हादसा हो गया। यहां एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
शाजापुर/मक्सी। शाजापुर जिले के मक्सी जंक्शन के समीप रेलवे लाइन पर शनिवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए (डिरेल हो गए)। यह घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी अपनी निर्धारित दिशा में आगे बढ़ रही थी। अचानक हुए इस हादसे के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत रही कि यह दुर्घटना यार्ड के पास हुई जिससे मुख्य मार्ग प्रभावित नहीं हुआ। बताया जा रहा हे कि पटरी टूटने की वजह से हादसा हुआ है। हालांकि रेलवे ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
