विधायक कराड़ा ने साफा बांधकर किया सम्मान
मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा पर्व रविवार को मनाया गया। ग्राम गिरवर स्थित ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की गई। इसके अलावा शहर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। यहां पहुंचे शाजापुर विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने समाजजनों को साफा बांधकर उनका सम्मान किया।

देश में अमन और चैन की दुआ की
खबरीराम 24 डॉट कॉम @ शाजापुर
शाजापुर जिले में रविवार को ईद पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे ईदगाह पर सभी लोग एकत्रित हो गए। हालांकि सुबह हुई बारिश के चलते तय समय से 10 मिनट देरी से 8.40 बजे विशेष नमाज हुई। हाफीज अब्दुल गफ्फार ने विशेष नमाज अदा करवाई। इसके बाद बाद काजी मोहसीनउल्ला ने खुतबा पढ़ाया। इसके बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। नमाज के बाद सभी मुस्लिम समाजजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। नमाज के बाद समाजजनों ने घर पहुंचकर बकरों की कुर्बानी दी। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी का यह सिलसिला तीन दिन तक चलता रहेगा।
यह भी पढ़ें... इंदौर का परिवार शाजापुर में हादसे का शिकार
ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद
ईद-उल-अजहा के अवसर पर शाजापुर विधायक हुकुमसिंह कराड़ा, कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी जगदीश डावर, नगर पालिका चुनाव में वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी आशुतोष शर्मा, वार्ड 3 के प्रत्याशी सचिन पाटीदार अनेक लोग ईदगाह पर पहुंचे और मुस्लिम समाजजनों का स्वागत कर ईद मुबारकबाद दी। इस दौरान शहर काजी मोहसिनउल्ला, नायब काजी रहमतउल्ला, इमाम हाफीज अब्दुल गफ्फार का साफा बांधकर सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें... शाजापुर की महिला आरक्षक गिरफ्तार
यहां भी हुई नमाज
ईदगाह के अतिरिक्त शहर की अन्य मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई। शहर में सुबह 7.30 बजे से लेकर 9 बजे तक विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसमें मीरकला स्थित नालबंद मस्जिद, पिंजारवाड़ी स्थित पीपलपत्ता मस्जिद, दायरा मस्जिद, टंकी चौराहा, ईदगाह रोड स्थित बैतुल हम्द मस्जिद एवं मगरिया आदि क्षेत्रों में भी ईद की विशेष नमाज अदा की गई।
यह भी पढ़ें... नगर पालिका चुनाव: भारी पड़ रहा इंतजार, देवी-देवताओं के दरबार में प्रत्याशियों की हाजिरी
यह भी पढ़ें... नगर पालिका चुनाव: वार्ड 3 में प्रलोभन, पुलिस ने बंद करवा दी दुकान
आप भी बनें सिटीजन जर्नलिस्ट
अगर आपके शहर, गांव, कस्बे, कॉलोनी, गली, मोहल्ले में कोई समस्या है, जिसका समाधान नहीं हो रहा है तो उठाएं मोबाइल और संबंधित समस्या का फोटो खींचकर khabriram24.com पर को भेज दीजिए, साथ ही समस्या से जुड़े पहलुओं की संक्षिप्त जानकारी भी। khabriram24.com की ओर से उक्त समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस पते पर भेज सकते हैं फोटो और समस्या की जानकारी
khabriram24@gmail.com
मोबाइल नंबर 9826042841