श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ की गई कार्रवाई का किया विरोध, दी आंदोलन की चेतावनी
शाजापुर। श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में करणी सेना सहित सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनुरागप्रताप सिंह के खिलाफ की गई एफआईआर को निरस्त किया जाए। साथ ही जिन लोगों ने बिना जांच के यह कार्रवाई की है उन्हें दंडित किया जाए।
सौंपे गए ज्ञापन मे बताया गया कि प्रदेशाध्यक्ष अनुरागप्रतापसिह के खिलाफ आष्टा प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई है जो पूरी तरह अनुचित एवं निराधार है। जबकि वर्ग विशेष के लोगों द्वारा करणी सैनिकांे पर पथराव किया गया था। जिसका विरोध करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनुरागप्रताप सिंह जी द्वारा किया गया था। लेकिन पुलिस ने उल्टा उनके खिलाफ ही प्रकरण दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई उनके खिलाफ दुर्भावनावश की गई है। जिसे पुलिस प्रशासन ने बिना जांच के की है। प्रदेशाध्यक्ष जी द्वारा तो पथराव करने वालों का विरोध व करणी सैनिकों के समर्थन में वहां पहुंचे थे। जो हर समय समाज एवं हिंदुत्व के लिए तत्पर रहते हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच करें और प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज की गई झूठी एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए। यदि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच की जाती है स्वतः मामला साफ हो जाएगा। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि प्रदेशाध्यक्ष अनुरागप्रताप सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर वापिस नहीं ली गई तो करणी सेना द्वारा वृहद आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, उपाध्यक्ष मंगल नाहर, अनूप किरकिरे, आदि उपस्थित थे
महाराणा प्रताप चौराहे पर एकत्रित हुए करणी सैनिक, की नारेबाजी
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में करणी सैनिक व सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नारेबाजी की। इसके बाद सभी करणी सैनिक व नगरवासी कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए।
