पुलिया के नीचे मिला युवक का शव साइट में पड़ी बाइक

पुलिया के नीचे मिला युवक का शव साइट में पड़ी बाइक

शाजापुर-दुपाड़ा मार्ग पर आज बुधवार को रागवेल की पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान बामनिया खेड़ी निवासी राजेश मालवीय के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। घटनास्थल पर मृतक के पास एक बाइक भी पड़ी मिली, जिस पर 'सरपंच' लिखा हुआ था। शव खून से लथपथ था और पुलिया के नीचे बड़ी संख्या में फ्रूटी के खाली पाउच भी मिले हैं।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय, एसडीओपी अजय मिश्रा और लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

लालघाटी थाना पुलिस ने एफएसएल, साइबर और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत पुलिया से गिरने से हुई है या उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी