अस्पताल परिसर में महिला को पीटा सिर में आए तीन टांके

अस्पताल परिसर में महिला को पीटा सिर में आए तीन टांके

अस्पताल परिसर में  महिला पीटा, सिर में आए तीन टांके 

शाजापुर। गुरुवार सुबह ट्रामा सेंटर परिसर में दवा वितरण केंद्र के पास खड़ी एक महिला की वहीं मौजूद एक युवक से कहा सुनी हो गई मामला मारपीट तक पहुंच गया युवक ने महिला पर चप्पल से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में चोट आई और खून बहने लगा महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर में तीन टांके लगाने पड़े पीड़ित शीला बाई शाजापुर निवासी है। उसने बताया कि वह अस्पताल के ट्रामा सेंटर परिसर में थी तभी एक युवक गाड़ी इधर-उधर कर रहा था जिस पर उसे टोका तो उसने विवाद किया और सर में चप्पल से मारा जिससे उसकी गंभीर चोट आई मामले की सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से मारपीट करने वाले युवक को कोतवाली थाने लेकर गई पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है