अभयपुर में स्कूल की बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अभयपुर में एक सड़क हादसा हुआ। अभयपुर में स्कूल बस की चपेट में आने से गाँव की ही एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। मृतक महिला की पहचान बूंदी बाई पति बंशीलाल निवास अभयपुर के रूप में हुई।मिली जानकारी के अनुसार, महिला पैदल जा रहा रही थी, तभी अचानक बस की चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर थान कोतवाली की डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची प्रधान आरक्षक पवन शर्मा पायलट अंकित बरेठा ने घायल अवस्था में वृद्धा को तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर ला या गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया
