श्याम टेलर बोले- आने वाले समय में नव मतदाता बनेंगे पार्टी की रीढ़

एसआईआर को लेकर बूथ क्रमांक 182 पर बैठक सम्पन्न, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने भरे नव मतदाताओं के फॉर्म

श्याम टेलर बोले- आने वाले समय में नव मतदाता बनेंगे पार्टी की रीढ़

शाजापुर। नगर के बूथ क्रमांक 182 वार्ड क्रमांक 16 पर बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के बूथ पदाधिकारियों, बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के मुख्य आतीथ्य मे किया गया।

यह अभियान सशक्त भारत एवं सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण हेतु भारत निर्वाचन आयोग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, जिला मंत्री उमेश टेलर, आशुतोष श्रीवास्तव, नगर मंडल अध्यक्ष पं. आशीष नागर, नगर मंडल महामंत्री विकास सिंदल, पार्षद दुष्यंत सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बूथ पर नवीन मतदाताओं के पंजीकरण फार्म भरवाकर युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहले भी एसआईार जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई है। अब आगामी एक माह तक इस अभियान को मिशन के रूप में लेकर नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी से भी जोड़ने का कार्य युवा मोर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि नव मतदाता ही आने वाले समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की सशक्त टीम की रीढ़ बनेंगे। बैठक में डेटा अद्यतन, नवीन मतदाता जोड़ने, फर्जी मतदाताओं को हटाने तथा हर पात्र नागरिक का नाम सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।